उठाई गिरी के मामले में जीपीएम पुलिस को मिली सफलता, चोरी गए मशरूका कीमती 12 लाख चौंसठ हजार की बरामदगी एक आरोपीया गिरफ्तार दो अन्य की पता तलाश जारी

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

जीपीएम/गौरेला- प्रार्थी विनय कुमार सोनी पिता श्याम सुंदर सोनी निवासी हनुमान मंदिर के पास पेंड्रा का थाना उपस्थित का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18. 3.2026 को यह ग्राम बस्ती के साप्ताहिक बाजार में सोना चांदी का दुकान लगाने गया था दुकान लगाते समय किसी अज्ञात चोर के द्वारा इसका सोने चांदी से भरा थैला चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया जाकर चौकी प्रभारी कोड़गार के द्वारा घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई।

 

 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी के द्वारा तत्काल अनु. अधिकारी पुलिस श्री श्याम सिदार के निर्देशन में थाना पेंड्रा एवं चौकी कोड़गार की टीम बनाकर आरोपी पतासाजी करने का निर्देश दिया गया ।

 

पताशा जी के दौरान टीम को एक संदिग्ध महिला की जानकारी मुखबिर द्वारा दी गई जो की अड़भार में किराए का मकान लेकर घूम-घूम कर चूड़ी बेचने का काम करती है अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ यह दमोह की रहने वाली है घटना दिनांक के एक दिन पूर्व इसका भतीजा राजेंद्र शिकारी निवासी दमोह और इसके बहन का लड़का अमर शिकारी ग्राम मटियारी का इसके घर आए थे और उठाईगिरी का प्लान बनाकर बस्ती साप्ताहिक बाजार जाकर घटना को अंजाम दिए और मोटर साइकल से तीनों अड़भार आ गए राजेंद्र और अमर दोनों वहां से चले गए आरोपियो श्रीमती आशिया शिकारी पति अंजू शिकारी उम्र 40 साल निवासी दमोह थाना पथरिया जिला दमोह के कब्जे से 35 ग्राम सोना वह 6.550 किलोग्राम चांदी 12 लाख चौंसठ हजार पचास रुपए को जप्त किया गया है तथा न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया है शेष दो अन्य आरोपियों की तलाश हेतु टीम रवाना की गई है इस प्रकार घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम के द्वारा उठाई गिरी के मामले में शत प्रतिशत सफलता अर्जित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed