ग्राम पंचायत चंदेला के निर्माण कार्यों पर सीईओ ने लगाई रोक
जयसिंहनगर। जनपद पंचायत के लगभग 20 जनपद सदस्य व्यथित होकर 25 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शहडोल प्रवास के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश चंद्र द्विवेदी के काले कारनामों को उजागर किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि उच्च स्तरीय जांच करा कर संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय आप लोगों को दिलाया जाएगा, जिसके फलस्वरूप 01 मार्च को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल हिमांशु चंद्र जयसिंहनगर जनपद पंचायत पहुंचे जहां पर लगभग15 जनपद सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बताया।
यह है शिकायत
वित्तीय वर्ष 2021-2022 के 15 वें वित्त की राशि सामान्य सभा की कार्यवाही रजिस्टर में पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक झा के द्वारा ही निर्माण कार्य सभी जनपद सदस्यों के क्षेत्रों में विभिन्न ग्राम पंचायत अंतर्गत निर्माण कार्य पारित जनपद सदस्यों के द्वारा किया गया था। जिसको अनदेखी करते हुए हरीश द्विवेदी ने मनमानी तरीके से जनपद अध्यक्ष पति शिव नारायण सिंह एवं सरिता शुक्ला के पति सुरेंद्र उर्फ कल्लू शुक्ला के इशारे में लंबी सांठ-गांठ बनाकर पारित निर्माण कार्यों को ना लेते हुए केवल 5 जनपद सदस्यों के जनपद क्षेत्रों में 15 वें वित्त की राशि से लगभग एक करोड़ 23 लाख रुपए के निर्माण कार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीशचंद्र द्विवेदी के द्वारा पूर्व में पारित निर्माण कार्यों को ना लेकर मनमानी तरीके से अनुमोदन करा लिया गया था, जिसमें जनपद सदस्य सुरेंद्र शुक्ला अपने पत्नी सरिता शुक्ला के जनपद क्षेत्र में 30 लाख रुपए का निर्माण कर तथा जनपद अध्यक्ष के पति शिव नारायण सिंह अपने ग्राम पंचायत बिनाई का में लगभग 25 लाख रुपए का निर्माण कर इसी तरह से लगभग 30 लाख की लागत से जनपद पंचायत प्रांगण में दुकान निर्माण हेतु अनुमोदन करा लिया गया था ।
जिससे व्यथित होकर लगभग 20 जनपद सदस्यों ने शिकायत की थी। जांच में जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी पहुंचे तो राजेंद्र गौतम जनपद सदस्य के जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत चंदेला में हो रहे पुलिया निर्माण एवं स्टांप डैम निर्माण की शिकायत पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह कंवर के द्वारा इस आशय की शिकायत की गई थी कि 15 वें वित्त की राशि से जहां पर पुलिया निर्माण एवं स्टॉप डैम निर्माण कराया जा रहा है, वह स्थान उपयुक्त नहीं है।
जिसको जिला पंचायत सीईओ मौके का भौतिक सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर जब मौके पर पहुंचे तो यह पाया गया कि यह स्थान पुलिया एवं स्टाफ डेम बनाने के लिए जगह उपयुक्त नहीं है, जिसको तत्काल सीईओ के द्वारा जनपद सदस्य राजेंद्र गौतम के उपस्थिति में उनके जनपद क्षेत्र में चल रहे स्टॉप डैम निर्माण एवं पुलिया निर्माण मे भी रोक लगाया। सीईओ के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंनगर हरीश चंद्र द्विवेदी को भी यह निर्देशित किया गया कि समस्त रिकॉर्ड लेकर के वह जिला पंचायत पहुंचे।