भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन
संतोष कुमार केवट 9109348739
भक्ति से सराबोर रहा पूरा कोयलांचल, श्रद्धालु पुण्य कथा में हुए शामिल
अनूपपुर। कोयलांचल नगरी ग्राम पसान में महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पिछले 7 मार्च से लगातार जारी रहा और 14 मार्च को उसका समापन किया गया, समापन के साथ 14 मार्च को महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद का भोग ग्रहण किया। ज्ञात हो कि उक्त श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आयोजन भक्तजन सतीश मिश्रा, संजू मिश्रा, आशीष मिश्रा, संचालक गणेश ट्रांसपोर्ट के द्वारा आयोजित किया गया था।
भक्ति भाव में डूबा कोयलांचल
कथावाचक आचार्य श्री श्रीकांत त्रिपाठी व दूसरी गायिका कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी रही दिन के द्वारा कथा वाचन किया गया, जिसमें 7 मार्च को भागवत कथा महात्मा प्रारंभ 8 मार्च को सुखदेव जन्म एवं परीक्षित जन्म 9 मार्च को विदुर चरित्र एवं नरसिंह अवतार 10 मार्च को वामन अवतार राम कृष्ण अवतार 11 मार्च को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा 12 मार्च को महारास लीला एवं रुकमणी मंगल 13 मार्च को सुदामा चरित्र एवं फूलों की होली 14 मार्च को हवन पूर्णाहुति एवं महा भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि उक्त श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान पूरा कोयलांचल भक्ति भाव में डूबा रहा इस दौरान समय-समय पर रामकृष्ण की झांकी बारात निकलना आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहा उक्त कार्यक्रम में आमजन के अलावा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन के राज्य एवं कैबिनेट मंत्री विधायक जनप्रतिनिधि ने भी भाग लेकर कथा सुनी उक्त आयोजन के लिए सभी लोगों ने आयोजक कर्ताओं को शुभकामनाएं दी