ग्रीन आर्मी ने जीता खिताब, टीवीएस आल इंडिया बास्केटबाल टूर्नामेंट का समापन

0


शहडोल।गांधी स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय आल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट में ग्रीन आर्मी की टीम ने रेलवे बिलासपुर टीम को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
07 फरवरी को गांधी स्टेडियम में फाइनल पहुंची दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया । भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित ग्रीन आर्मी की टीम ने 96-65 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह मरावी( विधायक जयसिंहनगर),कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उर्मिला कटारे (नगरपालिका अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि श्री अवधेश कुमार गोस्वामी(पुलिस अधीक्षक, शहडोल) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में एबीपी डांस स्टूडियो के युवाओं ने रिदमिक डांस एवं लकी चतुर्वेदी ग्रुप ने अहीर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय सिंह मरावी ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आदिवासी जिले शहडोल में आकर अपने खेल का प्रदर्शन करने पर आभार व्यक्त किया। श्री मरावी ने खेल सुविधाओं को बढ़ाने बास्केटबॉल सिंथेटिक कोर्ट बनाने विधायक निधि से 10 लाख की राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती उर्मिला कटारे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और नगरपालिका की ओर से शहर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जिले भर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया जिससे आगे आने वाली पीढ़ी उसका लाभ उठा सके। श्री गोस्वामी ने जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर से भी हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 21 हजार का चेक एवं उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 11 हजार का चेक अतिथियों द्वारा दिया गया। फाइनल मैच के बेस्ट प्लेयर का अवार्ड ग्रीन आर्मी के रूपेंद्र को दिया गया। कार्यक्रम में शहडोल के पूर्व एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।
अंत मे आभार प्रदर्शन जिला बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय विजरा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उपस्थित रहे जिन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। वहीं जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि शुक्ला उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी अजय विजरा, प्रकाश गुप्ता निलेश निगम सचिव कृष्ण कांत श्रीवास्तव सचिव दिव्यप्रकाश आहूजा, शरद उदानिया कोषाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।कार्यक्रम में नगरपालिका सभापति संतोष लोहानी, समाजसेवी एवं मनोज TVS के संचालक मनोज गुप्ता,प्रकाश रस्तोगी,अमित गुप्ता बंटी,देवेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed