गृह लक्ष्मी किटी ग्रुप ने मदर्स डे उपलक्ष मैं सांझी रसोई में गरीबों को कराया भोजन
शहडोल।गृह लक्ष्मी किटी ग्रुप एक बार फिर आगे बढ़ करके गरीबों की मदद के लिए आगे आया है।किटी ग्रुप की सदस्य दीपिका निगम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोगों के मन में किटी ग्रुप के प्रति कई प्रकार की बातें आती हैं।पर शहडोल का पहला गृह लक्ष्मी किटी ग्रुप है जो लगभग 18 वर्षों से सामाजिक और सराहनीय कार्य करता जा रहा है।हम महिलाएं सुबह से अपने कामकाज में लग जाती हैं। और बच्चों को भी संभालती हैं।और कई महिलाएं तो ऐसी है जो अपने परिवार का पालन पोषण भी करती हैं।उन्हें जॉब में भी जाना पड़ता है। और परिवार की भी जिम्मेदारी रहती।पर उसके बाद भी हम समय निकाल कर के हमारा ग्रुप हमेशा अपने स्वयं के खर्चे से मदद के लिए तत्पर रहता है।और आज इसी कड़ी में गृह लक्ष्मी किटी ग्रुप ने मदर्स डे के उपलक्ष मैं सांझी रसोई में गरीबों को पेट भर भोजन कराया गया और शीतल जल दिया गया।और आगे भी हमारा ग्रुप सामाजिक और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर श्रीमती दीपिका निगम,बीटा मोर,आशा श्रीवास्तव,निधि सिन्हा,ज्योति अग्रवाल,संजू मोर,स्नेहा अग्रवाल,पुष्पा सिंह,उषा छाबड़ा,गुड़िया छाबड़ा,लता पांडे,शानू आहूजा,पुष्पा सोनी,डोली अग्रवाल,आभा श्रीवास्तव,आभा श्रीवास्तव मौजूद रही।