विकास कार्य का भूमिपूजन, तिलक वार्ड में बनेगी नई सड़क
विकास कार्य का भूमिपूजन, तिलक वार्ड में बनेगी नई सड़क

कटनी। बाल गंगाधर तिलक वार्ड की गली नंबर 7 में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान वार्डवासियों को इस कार्य से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। भूमिपूजन के बाद उन्होंने वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।