जालपा देवी वार्ड में 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0

जालपा देवी वार्ड में 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
कटनी।। नगर के जालपा देवी वार्ड में करीब 22 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद डॉ. रमेश सोनी की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक डॉ. सीताराम सेठिया के करकमलों द्वारा किया गया। कार्य के तहत तिलक राष्ट्रीय स्कूल ग्राउंड के पीछे पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग तथा विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण किया जाएगा, जिससे जलभराव और आवागमन की समस्या में सुधार होगा। महापौर ने कहा कि नगर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed