जीएसटी टीम की आशीर्वाद टाइल्स में छापामार कार्यवाही

0

आशीष कचरे 9406677672
शहडोल। आशीर्वाद टाइल्स के यहां जीएसटी की 25 सदस्य टीम पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के
अनुसार संभागीय मुख्यालय से बुढ़ार जाने वाले मार्ग पर स्थित आशीर्वाद टाइल्स नामक फर्म पर जबलपुर और
शहडोल की वाणिज्य कर विभाग की 25 सदस्य संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की है। इस संदर्भ में जो जानकारी
अभी तक सामने आई है उसमें जीएसटी की टीम को लगभग 1 करोड़ से अधिक कर चोरी करने की जानकारी मिली

थी, जिसके बाद दस्तावेजों की जांच करने के लिए अभी से कुछ घंटे पहले टीम यहां पर पहुंची है, टीम के सदस्य फर्म
के अंदर दस्तावेजों को जप्त कर उनकी जांच करने में मजबूर है। अभी तक विभागीय ओर से अधिकारी प्रेस नोट जारी
नहीं किया गया है, अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि अभी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद
ही कुछ स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *