हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से होगा प्रारंभ
काँग्रेस की बैठक में लिया गया निर्णय
शहडोल। 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत 24 दिसम्बर को जिला काँग्रेस
कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व एव काँग्रेस जिला प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में काँग्रेस
भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जहां जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। यह जन संवाद
कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा।
यह कैंपेन पद यात्रा के रूप में देश भर के सभी ग्राम पंचायतों में, गांवो में काँग्रेस का झंडा फहराकर शुरू होगी। उक्त
जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अजय
अवस्थी, प्रदेश महामंत्री नीरज द्विवेदी, जिला प्रवक्ता पियूष शुक्ला, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता,
पार्षद प्रभात पाण्डेय, प्रभारी शिवशंकर शुक्ला, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, शोभाराम पटेल, पार्षद
संगीता कटारे, पार्षद हीरा लाल प्रजापती, शिराज खान, सचिन निगम, कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी, पूर्व कार्यवाहक जिला
अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा, महमूद अहमद, कमलेश शर्मा, एनएसयूआई विधान सभाध्यक्ष सौरभ तिवारी,
विद्याभूषण तिवारी, राजेश सोंधिया, राजेश तिवारी, रामाशीष पटेल, राजेश सोंधिया, राजेश द्विवेदी, शिमरन कौर,
राहुल शर्मा, समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठ एवं मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष,
कार्यक्रम प्रभारी राम लखन तिवारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी, समस्त पार्षद, महिला कांग्रेस एवं
एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।