कटनी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जंगल मे हुआ तब्दील

0

कटनी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जंगल मे हुआ तब्दील

कटनी ॥ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाला स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एक जंगल मे तब्दील हो गया है । खेल एवं प्रशासनिक लापरवाही के चलते पूरा बना हुआ मुकम्मल भवन जर्जर में तब्दील हो गया है । मामला कटनी जिले का झिंझरी में बने स्पोर्ट्स सेंटर अथार्त स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का है जो रखरखाव के अभाव में
पूरी तरह तबाह हो चुका है ,इस भवन को बनाने के पीछे शासन की मंशा थी यहां पर आकर बच्चे स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग लेंगे और जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन करेंगे लेकिन जिस भवन के जरिए देश दुनिया में नाम रोशन करना था वही भवन रखरखाव के अभाव में मिटता हुआ नजर आ रहा है।
झिंझरी में निर्मित 90 लाख रुपये का स्पोर्ट्स सेंटर की शुरुआत हो चुकी होती आज अनेको खेल जगत के ऊर्जावान प्रतिभाओ को एक बढ़िया खेल कूद का व्यवस्थित मैदान मिल सकता था।
इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के कृषि कल्याण व कटनी जिला प्रभारी (2011- पूर्व) मंत्री रामकृष्ण कुष्मरिया के द्वारा 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स सेंटर अथार्त स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का भूमि पूजन दिनांक- 17 दिसम्बर 2011 कटनी के झिंझरी में किया गया था ।
2011 में मध्यप्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री व कटनी जिले के प्रभारी मंत्री ने जिले को एक बड़ी सौगात दी थी , ताकि कटनी जिले में खेल प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन और अन्य खेल कूद के प्रतियोगिताओ का आयोजन हो सके, और दूसरे जिलों के प्रतिभागीयो के साथ कटनी के खेल कूद में रुचि लेने वाले प्रतिभाओ को निखारा जा सके। निर्माण सम्पूर्ण हो जाने के उपरांत सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर 2014 को कटनी पधारे और इस नवनिर्मित स्पोर्ट्स सेंटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया तब तात्कालिक सांसद नागेंद्र सिंह और मध्यप्रदेश मंत्री राजेन्द्र शुक्ल व साथ मे वर्तमान कटनी मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जयसवाल लोकापर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहे है, और जब सूबे के मुखिया जिस जिले के कार्यक्रम में हो तब उस जिले के समस्त आला अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना स्वाभाविक है.तब शायद सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को और जिले के प्रभारी मंत्री रामकृष्ण कुष्मरिया ने कल्पना भी ना कि होगी कि उनके मातहत अधिकारियों व जनप्रतिनिध इस कदर की लापरवाही बरतेंगे की 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाला स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एक दिन जंगल मे तब्दील हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed