सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए 5 प्रतिशत का आरक्षण मिलना ऐतिहासिक निर्णय

0

गिरीश राठौर

*खुशियों की दास्तां 1

अनूपपुर / सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए जो 5 प्रतिशत का आरक्षण देने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है वह ऐतिहासिक है। यह प्रदेश सरकार का अच्छा निर्णय है। यह कहना है अनूपपुर निवासी शासकीय कन्या विद्यालय कक्षा 11वीं की छात्रा सुश्री वंदना जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग के कल्याण के लिए योजना चला रहे है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया यह निर्णय सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस निर्णय से युवा वर्ग उत्साहित है। 5 प्रतिशत का आरक्षण मिलने पर मेडिकल की पढ़ाई में बच्चों को काफी मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्रा सुश्री वंदना जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed