होली में दिखा गुंडाराज, पुलिस ने दबोचकर निकाली हेकड़ी.युवती से अभद्रता करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,रंग डालने के बहाने किया था उपद्रव, विरोध पर की थी मारपीट,एक फरार

0

होली में दिखा गुंडाराज, पुलिस ने दबोचकर निकाली हेकड़ी.युवती से अभद्रता करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,रंग डालने के बहाने किया था उपद्रव, विरोध पर की थी मारपीट,एक फरार
कटनी।। होली के त्योहार की आड़ में हुड़दंग और गुंडागर्दी करने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी हेकड़ी निकाल दी। युवती के साथ जबरन रंग डालने, विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को रोशननगर निवासी एक युवती ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम करीब 5 बजे अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी। इसी दौरान मनीष किराना स्टोर के सामने मोटरसाइकिल से पहुंचे सूरज रजक, देवा बंसल और पिंटू बंसल ने जबरन उस पर रंग डाल दिया। युवती के भाई समीर द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी गई।
बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने आए कुशवाहा परिवार के घर में घुसकर आरोपी सूरज रजक, देवा बंसल, पिंटू बंसल और अरमान खान ने लात-घूंसों और प्लास्टिक पाइप से मारपीट की, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एनकेजे पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। होली के दौरान माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज रजक पिता अशोक रजक, उम्र 23 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, देवा बंसल पिता मुन्नालाल बंसल, उम्र 27 वर्ष, निवासी वंशकार मोहल्ला, मनीष बंसल पिता मुन्नालाल बंसल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वंशकार मोहल्ला,आदित्य उर्फ पिन्टू बंसल पिता जितेन्द्र बंसल, उम्र 26 वर्ष, निवासी वंशकार मोहल्ला,अरमान खान पिता लल्लू उर्फ अनीष खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रेमनगर सभी थाना एन.के.जे.निवासी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं इस मामले का एक अन्य आरोपी वीर बंसल अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि त्योहारों की आड़ में हुड़दंग, बदसलूकी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में उपद्रवियों की हेकड़ी उतर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed