प्राचीन कालीन मंदिर से हुई मूर्ति की चोरी

0

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनचाचर के घाटी डोंगरी के मां शारदा के प्राचीन मंदिर से मां हिंगलाज की मूर्ति चोरी हो गई, ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार ही रात अज्ञात चोरों द्वारा मां हिंगलाज की मूर्ति चोरी कर ली गई है, वह बहुत प्राचीन थी, साथ मूर्ति पर मुकुट, चांदी की आंख भक्तों द्वारा चढ़ाई गई थी, उक्त मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *