इदरीस अंसारी लगातार दौरें में रहकर मजदूरों से उनकी समस्या सुन रहे हैं और बकायदा वीडियोग्राफी करा रहे हैं।
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही इंटक संगठन का धुंआधार दौरा मजदूरों की पूरी जानकारी लेते हुए पिछले दो दिनों से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक के द्वारा जिले का दौरा कर हर उस जगह जाकर मजदूरों से मिल रहे हैं जहां पर मजदूर काम करते हैं इसी कड़ी में आज इंटक परिवार के लोगों ने पेंड्रा के पेट्रोल पंप निर्माण कार्य आरा मिल सभी जगह जाकर कर मजदूरों से मिलकर उनकी मजदूरी सुरक्षा बीमा सुरक्षा भविष्य निधि जैसी सारी जानकारी जुटाई और मजदूरों के द्वारा दी जा रही है ।
जानकारी का सारा वीडियो बनाया गया वहीं फार्म भरवा कर मजदूरों का दस्कत लिया गया इतनी तेज गर्मी में भी इंटक परिवार के लोग प्रदेश से मिले आदेश का पालन करते हुए दिख रहे हैं और मजदूरों का पूरा डाटा तैयार कर रहे इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने जानकारी दी है।
कि अगर एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस से पहले जिले के मजदूरों का डाटा तैयार कर लिया जायेगा ऐसा लक्ष लेकर इंटक परिवार जिले के मजदूरों से मिल रही है अगर कुछ जगह छूट गया तो उसके बाद भी मजदूरों से मिलने का कार्य चालू रहेगा आज के दौरे में m s kavya पेट्रोल पंप पेंड्रा में मजदूरों ने जो जानकारी दी है वो बहुत ही अफसोस जनक रही है जिसके लिए बहुत जल्द संगठन के द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों से मिलकर कारवाई की मांग की जायेगी साथ ही पेंड्रा में चल रहे गोपाल अग्रवाल नमक व्यक्ति के द्वारा निर्माण कार्य में लेवर ठेकेदार द्वारा मजदूरी की शिकायत मिली है ।
उसके लिए भी आगे इसकी जानकारी दी जाएगी अभी तो खाली पूरे जिले के मजदूरों का डाटा कलेक्ट करने का मिशन को लेकर काम किया जा रहा है बाकी जैसी शिकायत जहां से मिल रही उसपे संगठन के उच्च नेताओं का जैसा निर्देश होगा उस हिसाब से आगे की कारवाई कराने की बात की जायेगी वहीं एक बात इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि इस बार किसी प्रकार की कोई मौखिक जानकारी नहीं ली जा रही है कि मालिकों के द्वारा मजदूरों को दबाव बनाकर झूठ बोलने का दबाव बनाया जा सकें एक एक मज़दूर की पूरी वीडियो ग्राफी की जा रही है और उनके कथन अनुसार फार्म भर भरा जा रहा जिसके उनका दस्कत लिया जा रहा है इसलिए किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी है एक बात तो सही है।
काम करने वाले के लिए कोई चीज ना मुमकिन नहीं होती है राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का गठन 3मई 1947को किया गया था लेकिन कभी असंगठित क्षेत्र में इंटक को काम करते नहीं देखा गया सिवाय बड़े बड़े उद्योग फैक्ट्री कालरी रेलवे जैसी जगहों के लेकिन जिला जी पी एम शायद प्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा जहां कोई उद्योग मिल फैक्ट्री नहीं होने के बाद भी जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों के हक आधिकार दिलाने का बीड़ा उठाया और आज जिले अगर कोई काम करने वाले संगठन को जानता है तो वो इंटक संगठन को मजदूरों के लिए तो लिए तो एक बड़ी राहत मिल गई है।
अब उनकी मजदूरी कोई नहीं मार सकता है इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने लोगों के बीच एक सन्देश देने का काम कर रहे हैं पद बड़ा नहीं होता है काम बड़ा होता है और काम से पहचान मिलती है इसमें कोई दो राय नहीं