मंहगाई रोकना है तो दामबाधो,लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नें महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

0

मंहगाई रोकना है तो दामबाधो,लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नें महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

कटनी । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के तत्वधान मे रानी लक्ष्मीबाई चौराहे मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर कटनी के माध्यम एसडीएम कटनी को ज्ञापन सौपा.सौंपे गए ज्ञापन में महंगाई को रोकने की मांग की गई है ! लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के तत्वधान में किए गए धरना प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा अगस्त मांह मे देश भर में मंहगाई रोको,दाम बांधो धरने का आयोजन कर रहे हैं,आज कल राजनैतिक दल महंगाई के नाम पर वोट तो मांगते है पर मंहगाई कैसे रुकेगी इस पर बात नही करते ,महंगाई को रोकने का एकमात्र रास्ता लोहिया की दाम बांधो नीति है,याने खेत खलिहान या कारखाना का उत्पादन का लागत मूल्य निकाला जाये और उसमे 50 % प्रतिशत जोड कर अधिकतम मूल्य तय किया जाय,उन्होंने लावारिस पशुओं की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा की सारा देश लावारिस पशुओं की समस्या से परेशान है,प्रतिवर्ष हजारों लोग सड़कों पर बैठे लावारिस पशुओं के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है,और भारी वाहन से सड़कों पर बैठी गौमाताए कट रही हैं हमारी सरकार से मांग है कि एक किसान को दो गाय पालने को दी जाए तथा 3 हजार रुपए प्रति गाय पोषण खर्च दिया इससे गाय भी बचेगी और किसान की आय भी बढ़ेगी,और गौशलाओ के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार भी रुकेगा।
बढ़ती हुई बेरोजगारी पर श्री ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी को कोई न कोई रोजगार उपलब्ध कराया जाए,जब तक रोजगार नही तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। धरने की अध्यक्षता करते हुए विंदेश्वरी पटेल ने कहा कि लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी सिद्धांतो में चलने वाली पार्टी है,हम संघर्ष पर विश्वास करते है,और हम संघर्ष से ही समस्याओं का हल निकलेंगे धरने में विजय पटेल,सुशील फौजी ,लालू कुशवाहा ,शरवन सोनी,मेवालाल,रविशंकर पटेल,बाल्मिकी विश्वकर्मा,तीरथ राय,संतोष सेन,दिलीप गुप्ता, सोनेलाल कोल सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed