जिले के 5 संस्थानों एवं 1 घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर पाये जाने पर की गई जप्ती की कार्यवाही

0

gpm gaurela – मो शाकिब खान –

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मार्च 2026/खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज दबिश देकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं उनके गोदाम परिसर से अवैध रूप से उपयोग किये जा रहे घरेलू गैस सिलेण्डरों को जप्त करने की कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के संयुक्त टीम ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरूपयोग के खिलाफ कार्यवाही की। इस छापामार कार्यवाही को राजस्व विभाग के अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों की टीम ने अंजाम दिया। शासन के आदेश पर औचक निरीक्षण में मौके पर भंडारण संबंधी वैध दस्तावेज के अभाव में एवं नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन के तहत प्रकरण दर्ज किये गये हैं। टीम ने सुरेश कुमार पाण्डेय निवासी धनपुर मरवाही के घर और 5 संस्थानों जिनमें स्वीट इंडिया पेण्ड्रा, कक्का जी होटल पेण्ड्रा, पंडित भोजनालय पेण्ड्रा, श्री कृष्णा होटल पेण्ड्रा, पटियाला हाउस पेण्ड्रा में कार्यवाही कर घरेलु एलपीजी गैस सिलेण्डर 5 नग एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डर 7 नग कुल 12 नग सिलेण्डर जप्त किये गये। जिले में यह शिकायत प्राप्त हुई थीं कि कई संस्थानों में कामर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयेग किया जा रहा है, जो नियमों के विरूद्ध बल्कि घरेलू उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति को भी प्रभावित करता है। घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed