विद्युत सब स्टेशन की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
विद्युत सब स्टेशन की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

कटनी- तात्कालिक अनुविभागीय दंडाधिकारी ढीमरखेड़ा नदीमा शीरी के निर्देशन में ग्राम मुरवारी में स्थित विद्युत सबस्टेशन हेतु आवंटित भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई।एसडीएमजानकारी मे बताया कि पटवारी हल्का नंबर 41 स्थित भूमि खसरा नंबर 778,7 75,77 4 रकवा 2 .62 हेक्टेयर ,20हेक्टेयर ,0.54हेक्टेयर जो कि 132 के .वी.विद्युत सब स्टेशन हेतु आवंटित की गई है। इस भूमि के अंश भाग पर 40 बाई 15 फुट पर दनुज वर्मन एवं 140 बाई 120 वर्ग फुट पर गुड्डू उर्फ राजेश विश्वकर्मा ने अनाधिकृत कब्जा कर रखा था। इसको कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही कर अनाधिकृत कब्जा को हटाया गया ।कब्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ढीमरखेड़ा, नायब तहसीलदार उमरिया पान ,राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी गण तथा सबस्टेशन के विद्युत विभाग के अधिकारी -कर्मचारी भी मौजूद थे।