जीएसटी नेटवर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पी.एम.एल.ए) में शामिल करना अनुचित कटनी कांग्रेस उद्योग एंव व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने माननीय राष्ट्रपति के नाम कटनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

जीएसटी नेटवर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पी.एम.एल.ए) में शामिल करना अनुचित
कटनी कांग्रेस उद्योग एंव व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने माननीय राष्ट्रपति के नाम कटनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कटनी ॥ कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ कटनी के जिलाध्यक्ष रौनक खंडेलवाल ने बताया कि जीएसटी कानून की पेचीदगियों से व्यापारी बेहाल है और अब सरकार उद्योग एंव व्यापार जगत को भयग्रस्त करने में जुटी है। म.प्र. कॉंग्रेस उद्योग एंव व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्य्क्ष अजय चौरड़िया के निर्देशन पर कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कांग्रेस जनों के साथ कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंप मांग रखी कि जीएसटी नेटवर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(पी.एम.एल.ए) में शामिल करना अनुचित है। देश में लगभग देढ़ करोड़ व्यापारी जीएसटी जमा करते हैं जिनमें से अधिकांश छोटे व्यापारी हैं जिनका टर्नओवर वार्षिक 1 करोड़ रुपए से कम है। यूं भी यह धारणा बनती रही है कि ED जैसी एजेंसी का उपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जाता रहा है। व्यापार करना और GST की गलतियां आपराधिक कृत्य नहीं मानी जा सकती। सरकार के हर ऐसे कदम का व्यापारी जगत विरोध करता है। प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारियों ने कहा की मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ इस निर्णय को वापस लेने की मांग करता है। इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता तो जिला, प्रदेश एवं देश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़वारा विधायक बसंत सिंह, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम खमरिया, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रियदर्शन गौर, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा , महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमन रजक , असंगठित कामगार कांग्रेस अध्य्क्ष दीपक केसरवानी, कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष राहुल होतवानी , उपाध्यक्ष अमित कटारे, विनोद डेंगरे, अमर जादवानी, नितिन चोपड़ा, संतोष कंदेले गोपी, कोषाध्यक्ष सोनू मनवानी, मीडिया प्रभारी मुकेश छत्तानी, कांग्रेस कार्यकर्ता विकल पुरुस्वानी, मनोज बाझल, बाली गुप्ता एवं अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed