मुख्यमंत्री से वर्चुवली संवाद में अनीता ने बताया, महतारी वंदन की राशि से उनके जीवन में आया है बदलाव*

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, (मो शाकिब खान)- 8 मार्च 2026/अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से वर्चुवली संवाद करने पर गौरेला विकासखण्ड के ग्राम खोडरी की श्रीमती अनीता साहू ने बताया कि वे महतारी वंदन की राशि से सिलाई मशीन खरीदा है और सिलाई कार्य से मिलने वाली राशि तथा महतारी वंदन एवं अन्य योजनाओं से जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनहें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार का दायित्व उन्हें ही संभालना पड़ता था।

महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि प्राप्त होने से अनीता के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने खेती, मजदूरी आदि से होने वाली आय और महतारी वंदन की राशि से सिलाई सेंटर की स्थापना की है। अब सिलाई से आय होने लगी है एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार होने लगा है। उन्होंने अनीता सिलाई सेंटर के नाम से उद्यम रजिस्ट्रेशन भी करवाया है। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत एक लाख रुपयें का ऋण भी प्राप्त हुआ है। अनीता ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed