पार्षद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस में टक्कर
वार्ड नंबर 27 से पिछड़ती दिख रही भारतीय जनता पार्टी
(Anil Tiwari+7000362359)
शहडोल। नगर पालिका धनपुरी को लेकर आगामी दिनों होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की स्थिति अब स्पष्ट हो गई हैं। धनपुरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 27 में अब चुनाव का परिद्ष्य स्पष्ट होता नजर आ रहा है। कुछ वार्डाे में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार में बीच सीधा मुकाबला हैं, लेकिन वार्ड नंबर 27 में कुछ उलट नजर आ रहा है, यहां निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश सेन जिनका चुनाव चिन्ह बरगद है, उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी से नजर आ रहा है, जबकि वार्ड नंबर 27 से भाजपा प्रत्याशी पिछड़ता नजर आ रहा है। पूर्व के वर्षाे में जब चुनाव हुए थे तो, जगदीश सेन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गये थे, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर इस बार बागी हुए उम्मीदवार के रूप में एक बार फिर निर्दलीय रुप से चुनाव मैदान उतर कर पार्टी के उम्मीदवारों के सामने चुनौती बने हुए हैं। जहां एक ओर दिग्गज नेताओं के निर्दलीय बनकर चुनाव में उतरने से कुछ वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन गई है। इस चुनाव में कई वार्ड प्रत्याशियों पर जहां दलबदलू के आरोप लगे हैं तो, वहीं जगदीश सेन के मैदान में होने के चलते भाजपा प्रत्याशी रवि सोनी पिछड़ नजर आ रहे हैं, चर्चा है कि अगर इन चुनावों में परिणाम उनकी मंशा के अनुरूप नहीं आते हैं तो उनके भविष्य की राजनीति की साख को धक्का लगेगा। वहीं चुनाव चिन्ह बरगद के साथ पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके जगदीश सेन और कांग्रेस प्रत्याशी में टक्कर देखने को मिल रही है। नगर में चर्चा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण से फैले असंतोष ने कई भाजपा प्रत्याशियों को मैदान में अपने ही पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में कूदने से हार का मुंह देखना पड़ सकता है।