स्थायी कर्मियों को रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश 

0

गिरीश राठौर

  अनूपपुर / अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने जिले के समस्त शासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यरत स्थायी कर्मियों को रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्त किए जाने के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में जानकारी 22 मार्च 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक ईमेल आईडी dmanuppur@gmail.com अथवा विशेष वाहक के हस्ते कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक-07 स्थापना शाखा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि विभाग में स्थायी कर्मी नहीं हैं, तो इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed