व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

0

gpm / गौरेला – मो शाकिब खान

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर श्री सिराजुद्दीन कुरैशी जी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष में आज दिनांक 10.3.2026 को व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती एकता अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महेश बाबू साहू एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदल्ला जी के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर पूजन पश्चात किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ विश्व भर में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती एकता अग्रवाल, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सी महेश बाबू साहू जी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदल्ला जी के द्वारा व्यवहार न्यायालय पेंड्रा रोड में कार्यरत महिला अधिवक्ता गण एवं समस्त महिला कर्मचारी गण को पुष्पगुच्छ भेंट कर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती एकता अग्रवाल जी के द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं को अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां के निर्वाह के साथ-साथ अपने आत्म सम्मान व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए अपना स्वयं का विकास करना चाहिए एवं वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं को जहां कहीं भी अवसर प्राप्त हुआ है महिलाओं ने पूर्ण समर्पण हुआ मेहनत के साथ अपने आप को स्थापित किया है। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महेश बाबू साहू जी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदल्ला जी तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अतुल तिवारी के द्वारा संबोधित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सम्माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदल्ला जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सम्माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सी महेश बाबू साहू जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता संघ के सम्माननीय अध्यक्ष श्री अतुल कुमार तिवारी, सचिव पवन त्रिपाठी, अतिरिक्त लोक अभियोजक श्री कौशल सिंह जी, श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी जी, केवी सोनी जी, एवं महिला अधिवक्ता गण तथा व्यवहार न्यायालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed