मजदूर दिवस को लेकर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने की बैठक एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस को धूमधाम से मनाने पर बनी सहमति

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/गौरेला

मजदूर दिवस को लेकर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने की बैठक एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस की तैयारी को लेकर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने आज इंटक परिवार की बैठक जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में रखी जहां इंटक परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बैठक में इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने सभी इंटक परिवार के पदाधिकारीय सदस्यों को एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी देते हुए कहां है ।

जहां से भी हमारे मजदूर श्रमिक आयेंगे उनके आने जाने भोजन पानी कराने तक की पूरी जिम्मेदारी उस क्षेत्र के इंटक पदाधिकारियों की होगी किसी प्रकार की कोई परेशानी मजदूरों को नहीं होनी चाहिए सम्मान पूर्वक उन्हें लाए और वापस जाने तक उनका पूरा ध्यान रखने की जिम्मेदारी इंटक पदाधिकारीय की होगी आगे अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने इंटक परिवार को जानकारी देते हुए कहां है कि आप सभी इंटक परिवार को जिले के एक एक संस्थान लेवर ठेकेदार उद्योग मिल फैक्ट्री का दौरा करना होगा और वहां काम करने वाले मजदूरों से उनकी मजदूरी सुरक्षा बीमा जैसी पूरी जानकारी लेनी होगी जिसके इंटक अध्यक्ष ने खुद भी दौरा करने की बात कहीं बैठक की जानकारी मीडिया के साथियों को लगी जिसके बाद मिडिया के साथी इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से मिलने इंटक जिला कार्यालय पहुंचे और आज की बैठक के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि आप के इंटक परिवार के लोग जमीन पर बैठे हैं उनके बैठने की व्यस्था नहीं किए क्या जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि जगह छोटी है और लोग जादा है वरना आप अंदर जाकर देख सकते है कुर्सी की कमी नहीं है ।

वहीं आज की बैठक किस मुद्दे को लेकर रखी गई थी जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने बताया कि एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर रखी गई थी वही मीडिया के साथियों ने इंटक जिला अध्यक्ष से सवाल करते हुवे पूछा कि आप सात साल से इंटक जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सम्हाले हुवे है और इसमें कोई शक नहीं कि आप मजदूर गरीब किसान सभी वर्गों के लिए काम करते है और उनका हक अधिकार भी दिलाते हैं लेकिन आज तक आपके द्वारा किसी उद्योग मिल फैक्ट्री के मजदूरों की आवाज नहीं उठाई जाती है क्या बात है संगठन को फंड की व्यवस्था मिलती है क्या जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि अगर आप लोग खुद ही जाकर पता कर लें कि सात साल में किस उद्योग फैक्ट्री वाले संगठन को क्या देते हैं रही बात मजदूरों के लिए आवाज उठाने की तो पिछले साल मेरे द्वारा अंजनी में जो उद्योग फैक्ट्री चल रही है वहां जाकर मजदूरों से मुलाकात कर उनकी मजदूरी सुरक्षा सभी की जानकारी ली गई थी और मजदूरों को बताया गया था कि आप लोग अपनी मजदूरी शासन द्वारा निर्धारित है वो लें मालिक नहीं देता है तो उसकी शिकायत आप श्रम अधिकारी से या जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में करें लेकिन मजदूरों ने कभी अपनी शिकायत नहीं दी साथ ही उद्योग फैक्ट्री रईस मिल मालिकों के द्वारा उन्हें ये दबाव में रखा जाता है कि काम से निकाल देंगे इसलिए संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा जितना बनता है उतना मजदूरों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है वहीं दूसरा सवाल मीडिया के साथियों ने पूछा कि इसका मतलब उन मजदूरों के साथ अन्याय इसी तरह होता रहेगा जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि इस बार ऐसा नहीं होगा मेरे द्वारा इंटक संगठन में लिगल एडवाजर के लिए वकील रखा गया है जो पूरे जिले में ऐसे सभी संस्थान उद्योग फैक्ट्री मिल मालिकों से श्रम कानून के तहत पत्र जारी कर मजदूरों की मजदूरी बीमा सुरक्षा भविष्य निधि जैसी सारी जानकारी मांगी जाएगी जिसके बाद आगे की कारवाई होगी साथ ही इंटक अध्यक्ष ने मीडिया पत्रकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है इंटक परिवार दौरा करेगा जिस दिन से तो आप लोगों को भी जानकारी दी जायेगी साथ में चलना और जितना सवाल मेरे से पूछ रहे हैं उतना मजदूरों की शिकायत जहां पर मिलेगी उसके खिलाफ लिखना फिर मुंह छुपा कर नहीं मांगना आगे इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि अभी एक तारीख के बाद मेरे द्वारा दौरे की सारी जानकारी पुलिस अधिक्षक महोदय जिला श्रम अधिकारी थाना प्रभारी सभी जगह लिखित में दी जाएगी और दौरे के समय सुरक्षा की मांग भी की जाएगी जिसे किसी प्रकार की कोई विवाद किसी के द्वारा ना किया जाए संगठन में महिला भी दौरे पर जायेगी जिसे महिला मजदूरों से उनकी मजदूरी की जानकारी जुटाने में आसानी हो सके आखिर में इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने एक संदेश देते हुए कहां की जिस तरह से मेरे द्वारा बिना बुराई दुश्मनी की चिन्ता करें मजदूरों के हक आधिकार दिलाने के लिए काम कर रहा हूं कोई मामूली बात नहीं है जिले में बहुत बड़े बड़े नेता हैं किसी एक व्यक्ति का नाम मुझे बताना जो ऐसा काम किसी गरीब मजदूर मजलूम के लिए करते हो बड़ा कुर्ता और गले में गमछा डाल कर घूमने से जन सेवा नहीं होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed