एक मई अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने की तैयारी को लेकर इंटक अध्यक्ष ने आज बैठक ली
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला/इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ की बैठक एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस की तैयारी को लेकर जैसा कि अगले महीने एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर पर्व आने वाला है जिसको लेकर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी के साथ मजदूर दिवस कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है जिस को लेकर आज ब्लाक अध्यक्ष बलवीर करसयाल के साथ नीरज साहू के कंप्यूटर सेंटर में बैठक रखी और जिस बैठक में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तय की गई है बैठक में मुख्यातिथि से लेकर मजदूरों के आने जाने भोजन पानी कराने की सारी रूप रेखा तय कर ली गई है और जिम्मेदारी सभी को दे दी गई बैठक में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे