कालू अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
शहडोल। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 15 अगस्त को रेल्वे कॉलोनी शासकीय खण्डहर मकान में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दबिश देकर सुनील आसवानी उर्फ कालू पिता प्रहलाद राय आसवानी उम्र 45 वर्ष निवासी मिठ्ठूबाड़ा के कब्जे से 250 पाव गोवा व्हिस्की एवं 24 अद्धी रायल स्टेज कुल 54 लीटर शराब कुल कीमत करीब 44,840 रूपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी विरूद्ध धारा 34(बी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक रामनारायण पाण्डेय, आरक्षक मायाराम अहिरवार, गिरीश मिश्रा एवं हरेन्द्र सिंह की भूमिका रही।