करकेली जनपद सीईओ रिश्वत लेते धराये

0

(Amit Dubey+8818814739)
उमरिया। जिले की जनपद पंचायत करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिवाकर नारायण पटेल को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, सीईओ को गिफ्तार कर लोकायुक्त की टीम पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है, जनपद पंचायत करकेली में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की खबरें लगातार सामने आ रही थी, जनपद पंचायत सीईओ को पीसीओ के हाथों रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, खबर है कि पीसीओ को कई दिनों से परेशान किया जा रहा था, उससे पैसों की मांग की जा रही थी, जिसके चलते पीसीओ राम लखन साकेत ने पूरे मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त से की थी। लोकायुक्त की टीम द्वारा सोमवार की सुबह जनपद पंचायत करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिवाकर नारायण पटेल को पीसीओ से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed