समग्र ई-केवाईसी में कटनी ने रचा रिकॉर्ड, प्रदेश के टॉप-5 जिलों में बनाई जगह

0

समग्र ई-केवाईसी में कटनी ने रचा रिकॉर्ड, प्रदेश के टॉप-5 जिलों में बनाई जगह
कटनी।। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समग्र ई-केवाईसी अभियान में कटनी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समग्र आईडी को आधार से लिंक कर ई-केवाईसी पूर्ण करने के मामले में कटनी अब प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत मॉनिटरिंग और नियमित समीक्षा का ही परिणाम है कि जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। अभियान के तहत जो कुल लक्ष्य का 93.3 प्रतिशत है। प्रशासन द्वारा शेष लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
बहोरीबंद सबसे आगे
जिले में ई-केवाईसी कार्य में जनपद पंचायत बहोरीबंद अव्वल रहा है, जहाँ 1,97,081 नागरिकों का सत्यापन पूरा किया गया है। वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ अपेक्षाकृत पीछे है, जहाँ अब तक 8,070 नागरिकों की ई-केवाईसी हो सकी है।
अन्य प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं—
जनपद पंचायत बड़वारा – 1,94,458
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ – 1,80,730
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा – 1,77,434
नगर निगम कटनी – 1,67,952
जनपद पंचायत कटनी – 1,43,352
जनपद पंचायत रीठी – 1,25,239
नगर परिषद कैमोर – 14,108
नगर परिषद बरही – 13,176
यहां कराएं ई-केवाईसी
जिले के नागरिक अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी निम्न माध्यमों से करा सकते हैं
एमपी ऑनलाइन केंद्र
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
कियोस्क एवं लोक सेवा केंद्र
समग्र पोर्टल (www.samagra.gov.in⁠�)
समग्र मोबाइल ऐप
शत-प्रतिशत लक्ष्य पर फोकस
कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 100% लक्ष्य हासिल होने तक इस अभियान को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाए, ताकि हर पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। जिले का यह प्रदर्शन न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सतत मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर काम करने से बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed