कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता मे लिटिल स्टार फाउंडेशन और आसरा बाल गृह के बच्चों ने हासिल किया स्थान
कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता मे लिटिल स्टार फाउंडेशन और आसरा बाल गृह के बच्चों ने हासिल किया स्थान

कटनी। कटनी से जुड़ी रोचक जानकारियों को जानने में देश के कोने कोने से जहां हजारों प्रतिभागी इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं वहीं इस प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाने में जिले के बाल गृहों के बच्चे भी पीछे नहीं हैं। लिटिल स्टार फाउंडेशन चिल्ड्रन होम की बालिकाओं के साथ साथ अब आसरा बाल गृह के बच्चे भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में पीछे नहीं है। कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के तहत 28 जून को प्रतिभागियों ने कटनी के पर्यटन स्थल ईको टूरिज्म, ऊमर डोली डेम और वसुधा फाल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। साथ ही इससे जुड़े आसान सवालों के जवाब देकर और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद इनमे से 4 प्रतिभागियों को विजेता होने का गौरव हासिल हुआ। जिनमें से दो प्रतिभागी जिले के दो बाल गृहों में निवासरत हैं। प्रतियोगिता के तहत लिटिल स्टार फाउंडेशन चिल्ड्रन होम की सोमवती ने द्वितीय और आसरा बाल गृह के सावन आदिवासी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं रैपुरा पटोरी बहोरीबंद के रोहित लोधी ने प्रथम और अगोध बहोरीबंद के संजय नामदेव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 30 जून को प्रतिभागी जिले के राजपरिवार से संबंधित ठाकुर जगमोहन सिंह के बारे में जान रहे हैं।