कोतमा महाविद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर- 17 मार्च स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ एवं दांडी मार्च के वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय कोतमा के द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शासकीय महाविद्यालय कोतमा से शहर के गांधी चौक तक आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ व्हीके सोनवानी ने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के प्राचार्य डॉ व्हीके सोनवानी का कुशल मार्गदर्शन और दांडी मार्च के आयोजन के लिए बनी सलाहकार समिति के प्रमुख प्रोफेसर बी लकडा का सक्रिय सहयोग रहा। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की इस आयोजन में विशेष सहभागिता रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंचमसिंह कवड़े और महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता तिवारी की इसमें सराहनीय भूमिका रही। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं रेशमी गुप्ता, मीना रैदास, सरस्वती चौधरी, नीलम मिश्रा, सपना दुबे, प्रहलाद चंद्र, ममता केवट, सचिन, गीता चौधरी, दीप्ति गुप्ता, सविता केवट, अंजली मिश्रा , पूरन, शिवराज सिंह, रुपेश, गणेश प्रसाद, मोहन सिंह, नरेंद्र कुमार, छविकांत मिश्रा, राहुल सिंह, पारस चौधरी अलकाब, हारूनरशीद , सरबजीत, दीपक तिवारी, अंशु केवट और इत्यादि ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रोफेसर मो. मोबीन, जे. लकड़ा, विक्रम सिंह भिड़े के साथ समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।