कोयलांचल की बेटी अंकिता बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

0
अमलाई। कोयलांचल क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी परिवार की होनहार बेटी कुमारी अंकिता छगानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे समाज और व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कुमारी अंकिता छगानी, वरिष्ठ कारोबारी व समाजसेवी किशन चन्द छगानी की पौत्री तथा कपड़ा कारोबारी व समाजसेवी संतोष छगानी की सुपुत्री हैं। परिवार की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाओं का तांता लग गया है। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे न केवल परिवार बल्कि पूरे कोलांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। पूज्य
सिंधी पंचायत अमलाई के अध्यक्ष कैलाश लालवानी, उपाध्यक्ष भरत छगानी, पवन चीनी, अजय वाधवानी, अजय लालवानी, संजय लालवानी, संजय ओटवानी, सुनील ओटवानी, अशोक डोडानी, राकेश डोडानी सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने अंकिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही पूज्य सिंधी पंचायत बुढार धनपुरी के अध्यक्ष दौलत मनमानी एवं अन्य प्रबुद्ध जनों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कर इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
अमलाई दुर्गा मंदिर व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप पुरी, ओमप्रकाश डोडानी, सचिन पुरी,संतोष टंडन तथा व्यापारी संघ के सदस्यों ने भी अंकिता की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
अंकिता की इस सफलता से छगानी परिवार में उत्सव का माहौल है। समाजजनों ने विश्वास जताया कि अंकिता भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छुएंगी और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed