अभाविपा का 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण

0

बिजुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिजुरी के द्वारा 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण में मां स्वरस्वती जी और प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में फूल माल्यार्पण कर आये हुये अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्धघाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एवं सह संघ कार्यवाह रज्ज सिंह भैया के साथ जोशी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उन्होने सबको आगे कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार प्रदान किया। मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी आनंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला, रुक्मिणी चक्रवर्ती, दीपक मौर्य, रिंकू शर्मा, कमलेश मिश्रा, मेगेन्द्र सिंह, बल्लू सिंह, विकाश रजक उपस्थित रहे। हमारे प्रमुख कार्यकर्ता सुश्री सावित्री श्रीवास, अंजली सोनी जिला संयोजक नीतीश सिंह, कार्यक्रम संचालनकर्ता प्रयाग पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश केशरवानी, नगर अध्यक्ष हर्ष सिंह, नगर मंत्री प्रत्युष सिंह, प्रमुख सुरेंद्र महरा, नगर सह0 मंत्री आकाश, नगर उपाध्यक्ष सोहेल खान, नगर उपाध्यक्ष अमित साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र, पूर्व नगर मंत्री विमल गुप्ता, संस्कार केशरवानी एवं ईकाई बिजुरी के सभी छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed