लोक अदालत:-बकाया करों में छूट पाने का सुनहरा अवसर, निगमायुक्त ने की अंतिम तैयारियों की समीक्षा

0

लोक अदालत:-बकाया करों में छूट पाने का सुनहरा अवसर, निगमायुक्त ने की अंतिम तैयारियों की समीक्षा
कटनी।। नगर निगम द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक अदालत के दौरान आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी काउंटरों की व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। बैठक में राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित राजस्व शाखा के राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
निगमायुक्त ने बताया कि 14 मार्च को सुबह 10 बजे से नगर के पांच विभिन्न स्थलों पर लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों को बकाया करों में शासन द्वारा निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि वार्डवार बकायेदारों की सूची के आधार पर डोर-टू-डोर संपर्क कर अधिक से अधिक नागरिकों को लोक अदालत की जानकारी दें और उन्हें अपने लंबित कर प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि लोक अदालत के प्रत्येक काउंटर पर बकायेदारों की सूची, आवश्यक दस्तावेज, रसीद पुस्तिका, पीओएस मशीन, कंप्यूटर सहित सभी तकनीकी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। साथ ही नागरिकों की समस्याओं और शंकाओं के समाधान के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए, ताकि करदाताओं के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा सके। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि लोक अदालत नागरिकों को राहत देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित करों का निराकरण कराएं और नगर विकास में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed