माधव नगर पुलिस ने पकड़ा जुआ ,जुआडिय़ों के खिलाफ की कार्रवाई
माधव नगर पुलिस ने पकड़ा जुआ ,जुआडिय़ों के खिलाफ की कार्रवाई

कटनी ॥ माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गतगत गत रात्रि को माधव नगर पुलिस के द्वारा हॉस्पिटल लाइन नोंना के पुल के बगल की पुलिया के पास से पुलिस ने 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा व नकदी भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्पिटल लाइन नोंना के पुल के बगल की पुलिया के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने दबिश दी और मौके पर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा। पुलिस ने जुआ खेलते पकड़कर उनके पास से के संयुक्त कब्जे 46 हजार 600 रुपए मोबाइल तथा तास के पत्ते जब्त किए। कुल मिलाकर जब्ती पुलिस ने 1 लाख 36 हजार 600 रुपए कि की थी लिहाजा, पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उनके पास से बरामद की गई नकदी व मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जुआडिय़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी माधव नगर विजय विश्वकर्मा एवं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।