अपराध मुक्त समाज की दिशा में माधवनगर पुलिस की कार्यवाही

0

अपराध मुक्त समाज की दिशा में माधवनगर पुलिस की कार्यवाही
कटनी।। थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर ने गुंडा निगरानी बदमाश एवं जुआ, सट्टा अवैध शराब बेचने वाले आदतन अपराधियों की परेड लेकर अपराध न करने की दी गई शख्त हिदायत। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र के बदमाशों को अपराध के मार्ग से विमुख कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ना और जनसुरक्षा को मजबूत करना था। माधवनगर थाना क्षेत्र के गुंडा निगरानी सूची में दर्ज बदमाशों को थाने में बुलाकर उनकी गतिविधियों की गहन जांच- पड़ताल की गई। उनके आय-व्यय, आजीविका के साधन, आपराधिक पृष्ठभूमि, वर्तमान गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी ली गई। बैठक के दौरान निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बदमाशों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहें। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर अपराधमुक्त जीवन अपनाएं। बदमाशों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि वे अपराध करना तुरंत बंद करें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। माधवनगर पुलिस का यह प्रयास न केवल शांति और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाएगा, बल्कि समाज में आपसी विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed