शासकीय समितियों की महत्ता कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी-चन्द्रेश

0

अविलंब घोषित हो शहडोल रेडक्रॉस सोसायटी की जिला कार्यकारिणीशहडोल।भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चन्द्रेश द्विवेदी एड. ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना पीड़ित मानवता की सेवा,आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने जैसे विविध सामाजिक कार्यक्रमो को गति देने के उद्देश्य से की गई है,भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य इकाई के मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों में जिला स्तर पर रेड क्रॉस सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा में सक्रियता से कार्य करती है। जिले में भी पूर्व में रेड क्रॉस सोसायटी ने अपने श्रेष्ट कार्यों के कारण कई सफलतम कीर्तिमान स्थापित किये हैं।चन्द्रेश द्विवेदी ने कहा कि शासकीय समितियों का गठन व्यापक जनहित के उद्देश्य से किया जाता है। शासकीय सामाजिक संगठनों की महत्ता कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ।समिति में शामिल प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप जनहित में अपना सक्रिय योगदान दे। समितियों के उद्देश्यों के संरक्षण व उनकी सक्रियता बरकरार रखने में प्रशासन की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान में लगभग 10 माह पूर्व शहडोल जिले में गठित रेड क्रॉस सोसायटी नवीन कार्यकरिणी का लम्बा अंतराल बीत जाने के बावजूद भी एक भी बैठक आयोजित नहीं की जा सकी है। इतना ही नही आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में चर्चा करना भी मुनासिब नही समझा गया।
चन्द्रेश द्विवेदी ने जिले की लोकप्रिय कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य  से आग्रह किया है कि रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यकरिणी समिति की बैठक अविलंब आयोजित कर रेड क्रॉस सोसायटी की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कराई जाय। साथ ही स्थायी तौर पर रेस क्रॉस सोसायटी के कार्यालय का संचालन निर्धारित स्थान पर किया जाय,जिससे आमजन आवश्यकतानुसार रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग प्राप्त कर सकें।श्री द्विवेदी ने कहा कि शहडोल जिले में रेड क्रॉस सोसायटी की नवगठित कार्यकारिणी सार्वजनिक कर समिति के सदस्यों/पदाधिकारियों की भूमिका भी पीड़ित मानवता की सेवा में बढ़ाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *