गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 67 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले

0

(मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता गौरेला)

 

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 24 मार्च 2026:

जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मनोज कुमार खिलारी ने जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से कुल 67 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इन तबादलों में निरीक्षक, उप-निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

 

तबादले के प्रमुख बिंदु (मुख्य प्रभार):

1. उप-निरीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव: प्रभारी सायबर सेल से स्थानांतरित कर उन्हें थाना प्रभारी मरवाही की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. निरीक्षक शनीप कुमार रात्रे: थाना मरवाही से स्थानांतरित कर उन्हें प्रभारी सायबर सेल, नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत शाखा बनाया गया है।

3. उप-निरीक्षक रामनिवास राठौर: थाना गौरेला से स्थानांतरित कर इन्हें चौकी प्रभारी कोटमी का प्रभार दिया गया है।

4. उप-निरीक्षक अजय कुमार वारे: चौकी प्रभारी कोटमी से स्थानांतरित कर थाना गौरेला पदस्थ किया गया है।

5. निरीक्षक सौरभ सिंह (थाना प्रभारी गौरेला): इन्हें अपने वर्तमान प्रभार के साथ-साथ विविध शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

6. उप-निरीक्षक रोहित डहरिया: थाना गौरेला से थाना मरवाही भेजे गए हैं।

 

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में सहायक उप-निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों (गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही), चौकियों (कोटमी, खोडरी), यातायात, रक्षित केंद्र और नियंत्रण कक्ष में नवीन पदस्थापना दी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *