भाजयुमो का बड़ा संगठनात्मक विस्तारः प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी घोषित

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हर क्षेत्र से शामिल किए गए सक्रिय कार्यकर्ता

 

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जिले में बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस व्यापक विस्तार को जिले में संगठन को नई ऊर्जा देने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन कुमार साय के कुशल मार्गदर्शन में तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माननीय राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।

 

इस प्रक्रिया में संभागीय प्रभारी माननीय जगदीश रोहरा, जिला संगठन प्रभारी सुश्री ऋतु चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय लाल जी यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे की सहमति महत्वपूर्ण रही।

 

इन सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की विधिवत घोषणा की।

 

गौरला क्षेत्र को मिला विशेष स्थान, कई प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं

 

घोषित टीम में गौरला क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए कई युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

 

जिला उपाध्यक्ष के रूप में शुभम ताम्रकार,

 

जिला मंत्री प्रखर नामदेव,

 

जिला कोषाध्यक्ष मानस अग्रवाल,

 

जिला मीडिया प्रभारी आशीष दुबे,

 

सोशल मीडिया सह प्रभारी आगमन ताम्रकार को नियुक्त किया गया है।

 

वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में सार्थक मेहता एवं मनीष जायसवाल को शामिल किया गया है।इसके साथ ही गौरला मंडल अध्यक्ष के रूप में मोहित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पूरे जिले में हुआ संगठन का विस्तार, अनेक पदों पर नियुक्तियां

 

इस घोषणा के साथ ही पूरे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विभिन्न पदों पर अनेक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन का व्यापक विस्तार किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजयुमो अब जिले के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में सक्रिय है।

 

युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की रणनीति

 

भाजयुमो के इस विस्तार में युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

 

आगामी समय में दिखेगा असर

 

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह विस्तार आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और जिले में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed