मारूति ब्रेजा कार ने उगला 123 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा ग्राम सैलारपुर के आगे वाहन चैकिंग के दौरान ग्राम नवलिया पिपरिया तरफ से तेज रफ्तार कार पर स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाई

0

मारूति ब्रेजा कार ने उगला 123 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा
ग्राम सैलारपुर के आगे वाहन चैकिंग के दौरान ग्राम नवलिया पिपरिया तरफ से तेज रफ्तार कार पर स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाई

कटनी ॥ मारूति ब्रेजा कार से स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा 123 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा गया है अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में रोकथाम हेतु सघन एवं सतत् चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना स्लीमनाबाद निरीक्षक संजय दुबे के आदेशानुसार थाना स्लीमनाबाद क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम सैलारपुर के आगे वाहन चैकिंग की जा रही थी कि तभी एक सफेद रंग की ब्रेजा मारूति कार जो कि ग्राम नवलिया पिपरिया तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी जिसे पुलिस के द्वारा रोकने के लिये इशारा करने के बावजूद भी तेज रफ्तार कार नहीं रोकी गई जिसका लगभग 02 किलो मीटर कार का पीछा कर कड़ी मश्कत्त के बाद सैलारपुर गाँव की तरफ भागते समय कार को पकड़ा गया ॥कार रास्ते में कीचड में फंस जाने से
पुलिस को देख एक आरोपी मौके से फरार हो गया
जबकि संदिग्ध ब्रेजा कार में बैठे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की जिसने अपना नाम
राजा यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम अरजुनी थाना पाली जिला उमरिया बताया एवं उसके समक्ष उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर डिग्गी में तीन बोरी तथा बीच वाली सीट में चार बोरियां मे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । आरोपी राजा यादव के कब्जे से 1 क्योंटल 23 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक सफेद रंग की मारूति ब्रेजा कार वाहन क्रमांक MP 18CA 3612 में मिलने से आरोपी पर धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाई की गई। मौके से फरार आरोपी के संबंध में एवं जप्त शुदा मादक पदार्थ से जुड़े तस्करो के संबंध में अरोपी से पूछताछ कर जल्द ही बडे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा । आरोपी के कब्जे से वाहन क्रमांक MP 18 CA 3612 सफेद रंग की मारूति ब्रेजा कार कीमती लगभग 24 लाख, 1 क्योंटल 23 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। आरोपी का पकड़ने में निरी संजय दुबे , उपनिरीक्षक नीरज दुबे , उपनिरीक्षक रोही ज्योत्सी संतराम यादव , सहायक उप निरीक्षक अनुराग पाठक , संतोष सिंह , राजेश कोरी , प्रधान आरक्षक सुशील पाण्डेय , अजीत बागरी , आशीष आर्मो , अंकित दुबे , अविनाश मिश्रा , अरक्षक सोने सिंह , रोहित सिंह एवं आशीष सोनी आर . प्रीतम मार्को , आरक्षक प्रशांत विश्वकर्मा , राजा साहू थाना स्लीमनाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed