मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिले में चलाया जा रहा वृहद वृक्षारोपण अभियान
मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिले में चलाया जा रहा वृहद वृक्षारोपण अभियान

कटनी ॥ जिले सहित शहर को हरा भरा करने के लिए कंपनी मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत जिले के कई थानों से की गई जिसके तहत आज थाना एनकेजे मे पुलिस अधिकारी वरिष्ठ आर के त्रिपाठी की उपस्थिति मे एनकेजे थाना परिसर मे 100 पौध रोपित किया। मौजूद अधिकारियों ने भी पीपल, बेल आदि के पौध रोपित किया। कंपनी मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक भूमि व भवन परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे। गौरी शंकर पटेल ने कहा कि वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। उन्होंने बरगद व बेल तथा अशोक का पौधा रोपित किया। हरित क्षेत्र में वृद्धि, स्वच्छ पर्यावरण और प्राणवायु से समृद्ध जिला और नगर बनाने के लिये व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का अभियान प्रारंभ किया गया है।