नगर निगम में मंगलवार को महापौर जनसुनवाई

0

नगर निगम में मंगलवार को महापौर जनसुनवाई
कटनी।। नगर निगम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार 10 मार्च को सुबह 11 बजे से मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान शहरवासी स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित नगर निगम से जुड़ी अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। नगर निगम द्वारा प्रत्येक मंगलवार को यह जनसुनवाई आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed