पेड न्यूज पर नियंत्रण रखने एमसीएमसी कमेटी गठित
राकेश सिंह
शहडोल । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची उप चुनाव-2020 के दौरान पेड न्यूज पर नियंत्रण रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी एमसीएमसी का गठन किया गया है। यह कमेटी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में गठित की गई है तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री देवेन्द्र ओगारे को सदस्य सचिव बनाया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफीसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची, डीआईओ श्री दीपेन्द्र कटियार तथा प्रसार भारती के जिला संवाददाता श्री दीपक कांकर को सदस्य बनाया गया है।