बजट पर विधायक संजय पाठक की प्रतिक्रिया केंद्रीय बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ को देगा नई गति : संजय पाठक
बजट पर विधायक संजय पाठक की प्रतिक्रिया
केंद्रीय बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ को देगा नई गति : संजय पाठक
कटनी।। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। बजट में गरीब, महिला, किसान और युवाशक्ति को केंद्र में रखकर योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक श्री पाठक ने कहा कि बजट में सबका साथ–सबका विकास की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता देकर केंद्र सरकार ने समावेशी विकास का मजबूत संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट देश को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर अग्रसर करेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले प्रावधान आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक नींव को और सुदृढ़ करेंगे।
श्री पाठक ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि आम नागरिक के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।