बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशो नें रात अंधेरे में की फायरिंग फैलाई दहशत , सड़क पर मिले कारतूस के खोखे
बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशो नें रात अंधेरे में की फायरिंग फैलाई दहशत , सड़क पर मिले कारतूस के खोखे

कटनी ॥ पाठक वार्ड के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। देर रात को चार-पांच अज्ञात बदमाश बाईक पर सवार होकर गाली गलौज करते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग से घबड़ाए लोग अपने घरों में घुस गए। रंगनाथ
चौकी प्रभारी को बदमाशों की सूचना दी गई। इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो बदमाश भाग चुके थे। इस संबंद्ध में प्राप्त
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को 11ः30 बजे के लगभग बिजली बंद होने से लोग घरों के बाहर बैठे थे। उसी दौरान चार -पांच मोटर साइकिल में सवार बदमाश पाठक वार्ड में घूम-घूमकर फायरिंग कर गाली गलौच कर लोगो में दहशत फैला रहे थे । स्थानीय जनों ने बताया कि मोटर साइकिल सवार बदमाश किसी आकाश नामक शख्स का नाम लेकर गाली देते हुए फायरिंग करते जा रहे है। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची रंगनाथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कारतूस के तीन खाली खोले बरामद किए।