नगर निगम की राजस्व वसूली मुहिम तेज, सामूहिक दल वार्डों में सक्रिय

0

नगर निगम की राजस्व वसूली मुहिम तेज, सामूहिक दल वार्डों में सक्रिय
कटनी।। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली को गति देने के उद्देश्य से गठित सामूहिक दल शहर के विभिन्न वार्डों में सक्रिय रूप से अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत बड़े बकायादारों से डोर-टू-डोर संपर्क कर लंबित करों की जानकारी दी जा रही है और शीघ्र भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बकाया करों की वसूली अत्यंत आवश्यक है, ताकि नगर विकास कार्यों को निरंतर गति मिल सके। इसी क्रम में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अधिक बकाया राशि वाले करदाताओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखे जा रहे हैं। साथ ही सुभाष चौक तथा रोशन नगर परोहा मार्केट के पास विशेष शिविरों का आयोजन कर करदाताओं को बकाया कर जमा करने की अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है।
निगम प्रशासन ने अपील की है कि बकायादार स्वेच्छा से अपने लंबित करों का भुगतान करें, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके और शहर के समग्र विकास में सहभागी बना जा सके। यह राजस्व वसूली अभियान आगामी दिनों में भी सतत रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed