5 वर्षों में भी सड़क की हालत नहीं सुधार पाई नगरपालिका : एजाज
शहडोल। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष (कार्यवाहक) एज़ाज़ खान ने विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया है कि एक तरफ प्रशासन अपने कामो में मस्त है, लेकिन नगर की जनता सड़को से त्रस्त है, कुछ दिन पूर्व अखबारों के माध्यम से प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन की नींद अभी भी नहीं खुली, शायद किसी अनहोनी का इंतज़ार कर रही है? नगर के सड़के दिन व दिन और क्षतिग्रस्त होते जा रहे है। नगर के किसी भी सड़क पर चले जाएं लगभग सभी सड़के खस्ताहाल है।
इसके पहले भी बताया गया कि जयस्तम्भ से लेकर अकाशवाणी तक व बुढ़ार रोड से बस स्टैंड तक और बाणगंगा तिराहा से बस स्टैंड तक सड़के बेहाल हैं, इन सड़कों पर कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना घट सकती है, लेकिन शासन-प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद से जागा नही है? श्री खान ने बताया कि अगर अतिशिघ्र सड़को की मरम्मत नहीं होती है।
तो युवा कांग्रेस उन गड्डों वाली सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन और उसी जगह का प्रशासनिक अधिकारियों को मुआयना करा कर ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास करेगा, फिर भी अगर प्रशासन नींद से नहीं जागता है और सड़कों की मरम्मत नहीं करता है, तो उग्र आंदोलन होगा, जिसका पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।