उमरिया। मुख्यालय स्थित विशनदासनी पेट्रोल पंप के आगे लालपुर मार्ग में मौजूद उमेश कुशवाहा के मकान को
जमीदोज किया गया है, इस दौरान पुलिस विभाग एवम राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजुद रहे है। सूत्रों
की माने तो इसके अलावा उमेश कुशवाहा के मकान के आगे संतोष चौधरी के मकान पर भी बुलडोजर की गाज गिर
सकती है। इनके मकान को जमीदोज क्यों किया गया, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि तो नही हुई है,
उल्लेखनीय है कि ये दोनों आरोपी हत्या जैसे जघन्य मामले में आरोपी रहे है, जिनका मामला न्यायालय में
विचाराधीन है। दरअसल 18 अक्टूबर 2022 से लापता विशाल पिता रामलाल पनिका उम्र 29 वर्ष की हत्या कर पीली
कोठी के पीछे स्थित नाले में रेत के नीचे दफना दिया गया था, इस मामले का खुलासा करींब तीन हफ्तों बाद 23
नवम्बर को पुलिस ने किया था, इस पूरे मामले में मृतक विशाल पनिका के तीन दोस्त उमेश कुशवाहा, संतोष चौधरी
एवं विक्की का नाम सामने आया था, गुरुवार को प्रशासन के बुलडोजर की कार्यवाही इन्ही दो आरोपी उमेश कुशवाहा
एवम संतोष चौधरी के मकान पर की जाने की बात कही जा रही है, इसके अलावा भी कुछ चिन्हित स्थलों पर
प्रशासनिक कार्यवाही की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed