मुकेश दुबे के आतिथ्य में नामदेव समाज ने आयोजित की होली मिलन समारोह

0

जीपीएम/ गौरेला (घनश्याम ठाकुर/मो शाकिब खान) नामदेव समाज गौरेला के तत्वाधान में समाज का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस किया गया पारंपरिक फाग गीतों उत्सव का हर्षोल्लास के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया समाज के सभी बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर रंगारंग रंगों के पर्व को को संपन्न कराया

होली मिलन में एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाकर गले लगाते हुए भारतीय संस्कृति और समरसता का संदेश दिया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका गौरेला के ऊर्जावान अध्यक्ष मुकेश दुबे रहे तथा वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद नितेश साहू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद मनोज विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति रही है समिति के सभी सदस्यों ने पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत रंग गुलाल एवं फाग टोपी पहना कर आत्मीय स्वागत किया समाज के अध्यक्ष रामूनामदेव उपाध्यक्ष संजय नामदेव सचिव सुदीप नामदेव द्वारा सभी उपस्थित जनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया

कार्यक्रम के बारे में होली उत्सव के संदर्भ में संरक्षक प्रकाश नामदेव द्वारा उद्बोधन दिया गया

नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे जी को समाज के द्वारा सरताज गौरेला के रूप में उपाधि प्रदान की सभी ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया उद्बोधन की कड़ी में मुकेश दुबे ने कार्यक्रम की सराहन की समाज को एक सूत्र में बांधकर रखने में होली मिलन सहायक होगा इनके द्वारा महिला मंडली सरस्वती नगर की महिलाओं को 5100 की राशि उपकरण क्रय करने हेतु समाज के लिए भवन भूमि उपलब्ध कराने में अपना योगदान देने की घोषणा की

नितेश साहू पार्षद द्वारा पूर्व में समाज के लिए₹50000 की राशि प्रदान की थी इस कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद मनोज विश्वकर्मा के द्वारा 51000 समाज एवं राम मंदिर के लिए देने की घोषणा की

महिलाओं एवं बच्चों द्वारा नृत्य और संगीत के साथ सहभागिता दी कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार नामदेव ने किया अंत में स्वल्पाहार कराया गया आभार प्रदर्शन समाज के अध्यक्ष रानू नामदेव ओम कलेक्शन द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कमल नामदेव संतोष नामदेव शिव नामदेव मनोज नामदेव कमलेंद्र नामदेव राजू नामदेव राजेश मंजू नामदेव परदेसी नामदेव विद्या नामदेव रानू नामदेव सविता नामदेव सावित्री नामदेव सुशीला नामदेव किरण नामदेव नारायण विनोद नामदेव आदि उपस्थित रहे वरिष्ठ माता का सम्मान रंग गुलाल लगाकर किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed