नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में किया गया
मोहम्मद शाकिब खान चीफ रिपोर्टर गौरेला
जीपीएम,/ गौरेला -छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर श्री सिराजुद्दीन कुरैशी जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक-14/03/2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में किया गया है। उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल महोदया पेण्ड्रारोड के न्यायालय में नेशनल लोक अदालत में सिविल निष्पादन के 07 प्रकरण विद्युत के 03 प्रकरण एवं क्रिमिनल अपील के 03 प्रकरण कुल 13 प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों के आपसी सहमति के माध्यम से पूर्ण संतुष्टि में किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती एकता अग्रवाल द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदया पेण्ड्रारोड के न्यायालय में क्रिमिलन के 03 प्रकरण तथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण के 01 प्रकरण एवं निष्पादन के 01 प्रकरण कुल 05 प्रकरण का निराकरण पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति में किया गया।
इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महेश बाबू साहू महोदय पेण्ड्रारोड के न्यायालय से सिविल प्रकरण प्रीलिटिगेशनसे संबंधित 642 प्रकरण तथा क्रिमिनल प्रकरण के अंतर्गत आने वाले समस्त 589 प्रकरण कुल 1231 प्रकरण का निराकरण किया गया। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदल्ला महोदया पेण्ड्रारोड के न्यायालय से प्रीलिटिगेशन के तहत बैंक रिकवरी से संबंधित 453 प्रकरण, जल कर से संबंधित 101 प्रकरण एवं निष्पादन के 75 प्रकरण तथा क्रिमिनल प्रकरण के अंतर्गत कुल 964 प्रकरण का निराकरण किया गया। जिसमें से कुल 2213 प्रकरणों का निराकरण व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया ।
व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में आयोजित नेशनल लोक अदालत में अनेक पक्षकार लाभान्वित हुए है तथा न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण द्वारा न्यायालय परिसर में उपस्थित पक्षकारों को विधिक जागरूकता कार्यक्रम नालसा (जागृति) स्कीम, 2025 के तहत किया गया एवं लोक अदालत में जिला स्वास्थ्य समिति, जिला-गौरेला – पेण्ड्रा-मरवाही छ०ग० द्वारा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरत मंद लोगो को सुविधा प्रदान की गई। रक्तदान शिविर में व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में कार्यरत अधिवक्ता श्री शैलेन्द्र चतुर्वेदी, श्री दीपक सोनी अधिवक्ता, श्री मनीष कुमार नामदेव प्रस्तुतकार, श्री रितेश गुप्ता अधिवक्ता, कुमारी शीतला तिवारी अधिवक्ता, श्री पुष्पेन्द्र वैश्य अधिवक्ता, श्री संतोष साहू अधिवक्ता के द्वारा रक्त दान कर स्वास्थ्य विभाग एवं जरूरत मंद लोगों को सुविधा प्रदान कर देश एवं समाज के प्रति बहुत ही सराहनीय कार्य कर लोगों के मन में जागरूकता लाये जाने का प्रयास किया गया है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।
उक्त नेशनल लोक अदालत में पेण्ड्रारोड में पदस्थ न्यायाधीश महोदया श्रीमती ज्योति अग्रवाल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती एकता अग्रवाल द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री महेश बाबू साहू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुमारी सीमा जगदल्ला न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में पदस्थ समस्त कर्मचारीगण एवं समस्त अधिवक्तागण तथा पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे।
