जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कार्यकारिणी घोषित,
(मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला)
दिनांक 24/03/2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला कांग्रेस कमेटी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकारिणी में शामिल सभी नवनियुक्त, ऊर्जावान साथियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
नवनियुक्त टीम को निम्नलिखित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ है:
श्री दीपक बैज जी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
श्री भूपेश बघेल जी (राष्ट्रीय महासचिव)
श्री चरण दास महंत जी (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा)
श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी (सांसद, कोरबा लोकसभा)
श्री अटल श्रीवास्तव जी (विधायक)
श्री के. के. ध्रुव जी (पूर्व विधायक)
श्री प्रशांत मिश्रा जी (लोकसभा प्रभारी)
श्री शैलेश पांडेय जी (जिला प्रभारी)
अध्यक्ष महोदया के नेतृत्व में संगठन होगा मजबूत:
सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस बात पर पूर्ण विश्वास जताया है कि जिला कांग्रेस कमेटी की लोकप्रिय एवं यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती गजमाती भानु जी के कुशल नेतृत्व में यह नई टीम जिले में पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। यह कार्यकारिणी जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए संकल्पित है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नए पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।