खबरें नर्मदा सभा घर की

0

गिरीश राठौड़

कलेक्टर ने किरर घाट में लैंडस्लाइड से बचाव कार्य का किया निरीक्षण*

अनूपपुर / कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने आज जिले के जनपद पुष्पराजगढ़ क्षेत्र स्थित किरर घाट में वर्षा ऋतु से पूर्व लैंडस्लाइड से बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान किरर घाट में लैंडस्लाइड से मार्ग बाधित न हो, आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे। इसे दृष्टिगत रख कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर लैंडस्लाइड की स्थिति बनती है तो कोई व्यक्ति दुर्घटना ग्रसित न हो, इसको दृष्टिगत रखते हुए फेंसिंग तार लगवाये।

*कलेक्टर ने ग्राम पटना मे हितग्राही के पीएम जन मन योजना के तहत बने आवास का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पटना के हितग्राही श्री बुद्धू बैगा के प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने घर के निर्माण कार्य को देखकर प्रशंसा व्यक्त की एवं बुद्धू बैगा से बिजली, पानी, सड़क इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

*कलेक्टर ने आदिम सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजेंद्रग्राम का किया निरीक्षण*

 

कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने  जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान आदिम सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजेन्द्रग्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सहकारी समिति में उर्वरक, यूरिया, डीएपी इत्यादि के भंडारण की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरकारी समिति से रजिस्टर्ड किसानों की जानकारी प्राप्त की। जिस पर कलेक्टर को बताया गया कि सहकारी समिति से लगभग 4005 किसान रजिस्टर्ड हैं तथा 25 उचित मूल्य की दुकान भी रजिस्टर्ड है।

*कलेक्टर ने ग्राम बसही के किसान के ड्रिप स्प्लिंकर के माध्यम से की जा खेती कार्य का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बसही के किसान श्री टीका प्रसाद के घर पहुंच कर उनके द्वारा ड्रिप स्प्रिंकलर के माध्यम से की जा रही खेती कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर को किसान श्री टीका प्रसाद ने बताया कि ड्रिप स्प्रिंकलर के माध्यम से जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों का बेहतर उत्पादन कर रहे हैं।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल अमगवां का किया निरीक्षण

जिले की जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल अमगवां का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में बनाने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय का निर्माण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के अध्ययन कक्ष, भोजन कक्ष, खेल प्रांगण इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed